Top News

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं से लादकर किया गया स्वागत

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती अखिलेश गुप्ता एवं ब्रज क्षेत्र की मंत्री श्रीमती नंदनी देवी का भाजपा जिला कोषाध्यक्ष एवं सभासद संजय सक्सेना के कैंप कार्यालय पर स्वागत किया गया। श्रीमती अखिलेश गुप्ता एवं मंत्री श्रीमती नंदनी गुप्ता को स्वागत के दौरान फूल मालाओं से लाद दिया गया एवं मिष्ठान खिलाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री अखिलेश गुप्ता ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी हमें सोंपी है उस जिम्मेदारी को मेहनत व कर्तव्य निष्ठा पूर्वक निभाएंगे और वर्ष 2019 में लोकसभा चुनावों में नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनायेंगें। अंत में संजय सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। स्वागत करने वालों में संध्या , सुष्मिता , पूनम अग्रवाल, सुनीता वर्मा, कविता वर्मा, संतोष, अशोक अग्रवाल, मोहन पंडित, सुनील, रामनिवास , दीपक शर्मा, स्मृति पाठक, कमलेश वाष्र्णेय, मोर मुकुट गुप्ता, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने