Top News

युवक को सर्प ने डसा, हालत गम्भीर

हाथरस/सहपऊ। कस्बे के मोहल्ला अहेरिया में एक युवक कोउसके घर में सर्प ने डस लिया। जैसे युवक को सांप ने काटा और उसके मुंह से चीखने की आवाज निकली घर के अंदर उसकी मां, बाप, भाई चीखने की आवाज सुन उसकी तरफ दौड़े आये। नजदीक जाकर देखा कि एक तरफ सर्प उसके हाथ पर लिपटा हुआ है। भाई ने बाहर निकलकर आस पड़ोसी व अन्य परिजनों को सूचना दी। लोग घर के अंदर लाठी-डंडे आदि लेकर पहुंचे, तब तक सर्प हाथ छोड़कर छिप गया । परिजनों द्वारा युवक के हाथ को धागे से कई जगह बांध दिया गया। युवक को उसके परिजन सीधे निजी चिकित्सक डॉ0 धीरज सिसोदिया के यहां लेकर पहुंचे। उन्होंने सीएससी सहपऊ ले जाने की सलाह दी । सीएससी पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहल्ला अहेरिया निवासी कालीचरन अहेरिया का करीब 22 वर्षीय पुत्र योगेश ढकेल पर फेरी लगाकर फल व सब्जी बेचने का कार्य करता है। रोजाना की तरह सुवह फेरी लगाने के लिए अपने घर से आम की भरी हुयी प्लास्टिक की क्रेट निकाल रहा था। जिसमें कुछ काम खराब थे वह उन्हें छांट रहा था। तभी क्रेट के  अंदर बैठे सर्प ने उसे काट लिया। हाथरस जिला चिकित्सालय में एंटी रेबीज इंजेक्शन के साथ 4 घंटे तक उपचार के बाद युवक की हालत ठीक होने पर उसे घर वापस कर दिया गया। जो अब  पूर्णतया स्वस्थ है। इधर परिजनों द्वारा सपेरा को बुलाकर सर्प को पकड़वाया गया। सर्प को जब सपेरा पकड़कर अपने साथ ले गया तब जाकर घरवालों ने चैन की सांस ली।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने