हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित वृद्धा आश्रम, नगला भुस, मीतई जिला हाथरस में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन श्रीमती शिव कुमारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस की अध्यक्षता में किया गया। जिसके न्यायिक अधिकारीगण श्री सौरभ कुमार गौतम, सिविल जज (जू0डि0) सुश्री निष्ठा मेहतानी, अपर सिविल जज (जू0डि0) श्री योगेश जैन, अपर सिविल जज (जू0डि0) सुश्री साक्षी सिंह, अपर सिविल जज (जू0वि0), समाज कल्याण अधिकारी अजय पाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्री हरीश कुमार शर्मा की उपस्थिति में वृद्धों को जानकारी देते हुए सीनियर सिटीजन अधिनियम 2007 के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि अपने माता पिता का भरण पोषण करना पुत्रों की जिम्मेदारी है। यदि कोई पुत्र ऐसा नही करता है तो उसके लिए दण्ड का प्राविधान है। इसके अतिरिक्त भरण पोषण अधिनियम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होने कहा किसी भी समस्या के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सदैव तत्पर है।
श्री सौरभ कुमार गौतम सिविल जज (जू0डि0) ने अपने वक्तव्य में कहा कि बुजूर्गो के प्रति संवेदना लानी चाहिए। इसके लिए पहले परिवार में और फिर समाज में संवेदना लानी होगी। श्री योगेश जैन, सुश्री साक्षी सिंह, सुश्री निष्ठा मेहतानी, अपर सिविल जज (जू0डि0) ने अपने अपने वक्तव्य में बुजुर्गो के प्रति बनाये गये कानूनो के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बुजुर्गो को सम्मान करने की सलाह दी।
श्री अजय पाल समाज कल्याण अधिकारी ने अपने वक्तव्य में वृद्धावस्था पेंशन योजना के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। शिविर का संचालन श्री हरीश कुमार शर्मा वरिष्ठ अधिवक्ता द्वारा किया गया। इसके अतिरिक्त बुजुर्गो के प्रति बनाये गये कानूनो के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बुजुर्गो को सम्मान करने की सलाह दी।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।