Top News

हरि आई हाॅिस्पटल ट्रस्ट के रिसीवर/जिलाधिकारी ने सभी मेम्बर व एग्जीक्यूटिव कमेंटी के सदस्यो के साथ की बैठक

हाथरस। हरि आई हाॅिस्पटल ट्रस्ट के रिसीवर/जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने सभी मेम्बर व एग्जीक्यूटिव कमेंटी के सदस्यो के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक की।
    पूर्व बैठक में निर्धारित कियें गये बिन्दुओं जैसे नयें विद्युत कनेक्शन, अस्पताल की साफ सफाई, फार्नीचर, जल भराव जैसी समस्याओं को लेकर चर्चा की। जिस पर क्लास वन अधिकारी ने बताया कि विद्युत कनेक्शन हेतु एक्सीयन को पत्र द्वारा अवगत करा दिया गया है। अस्पताल की साफ-सफाई कराई गई है। मधुकर अग्रवाल ने जिलाधिकारी को बताया कि अभी भी अस्पताल में अवैध रूप से तीन दुकानों का संचालन हो रहा है। जिस पर जिलाधिकारी महोदय ने उपजिलाधिकारी हाथरस को निर्देश दिया कि पता करे की दुकानों का संचालन कौन कर रहा है तथा दुकानों को जल्द से जल्द खाली कराने के निर्देश दियें। इसके अलावा उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी से डाक्टरो की व्यवस्था करने को कहा। जिलाधिकारी महोदय ने अस्पताल के लियें दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की व्यवस्था नगर पालिका से करने को कहा। शुरूवाती दौर में अस्पताल में कैम्प लगाकर लोगों को लाभ पहुचाया जायें। जिससे आमजन लोगो को जानकारी हो सके कि हरि आई हाॅिस्पटल का संचालन हो गया है। जिलाधिकारी ने हरि आई हाॅिस्पटल के संचालन हेतु उद्योगपतियों से भी वार्ता करने को कहा। समाजसेवी लोग हरि आई हाॅिस्पटल के संचालन हेतु अंशदान कर सकते हैं। उन्होने हरि आई हाॅिस्पटल ट्रस्ट के कमेटी के द्वारा संचालन के प्रचार प्रसार करने के बारे में भी निर्देश दिये।
      नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि हरि आई हाॅिस्पटल जनपदवासियो कि जन भावनाओ से जुडा हुआ है। उन्होने कहा कि हरि आई हाॅिस्पटल ट्रस्ट को जिला अस्पताल के एक पार्ट के रुप में विकसित किया जाये जिससे लोगो का आवगमन हो। नगरपालिका द्वारा हरि आई हाॅिस्पटल की साफ सफाई करायी गयी है। उन्होने कहा कि हरि आई हाॅिस्पटल ट्रस्ट के संचालन हेतु सरकार पूरा सहयोग करेगी।
     इस अवसर पर प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/परियोजना निदेशक चन्द्रशेखर शुक्ला मुख्य चिकित्साधिकारी ब्रजेश राठौर, उपजिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार सिंह,, कोषाधिकारी हाथरस, तथा अन्य सम्बन्धित सदस्यगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने