Top News

लखनऊ में आयोजित प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के उद्यमियों को दिखाकर किया गया जागरूक

हाथरस। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उद्यमी जगत को प्रदेश में उद्यम लगाने के लिए आकर्षित करने के उद्देश्य से ग्राउण्ड बे्रकिंग सैरेमनी कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्टेªट सभागार में प्रदर्शित करके जनपद के उद्यमियों को दिखाया गया। जिससे वह प्रेरणा ले सकें। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को साल भेट कर स्वागत किया। इसके अलावा मंत्री उद्योग विभाग सतीश महाना ने स्वागत अभिनन्दन का उद्बोदन किया।
    मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश में 60 हजार करोड़ के योजनाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है। पिछली सरकारों में उद्योग लगाने के लिए क्षेत्रीय विषमता प्रमुख रूप से दिखाई देती है। परन्तु वर्तमान सरकार में पूर्वांचल, पश्चिमांचल, मध्यांचल तथा बुन्देलखण्ड के साथ सभी क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है। पूर्वाचल एक्सप्रेस बनने के बाद क्षेत्रीय विषमताएं दूर होगी। प्रदेश के अन्दर निवेश का माहौल बनाया गया है। जिससे निवेश के लिए नई शुरूआत हुई है। मुख्यमंत्री ने सभी उद्यमियों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने अपने वादों के मुताबिक विकास में सहयोग किया हैै। उन्होने उपस्थित सभी उद्यमियों को वर्ष 2019 में प्रयाग में लगने वाले कुंभ मेले के लिये भी आमंत्रित किया।
    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भगवान शिव का श्रवण मांस प्रारम्भ हो गया है। जिसमें कावंडियें भगवान शिव को जल अर्पण करते हैं। उन्होने कहा कि हमारी सरकार संवेदनशील होने के नातें लोगों के जीवन को सरल बनाना हमारा ध्येय है। यह कार्यक्रम इसी कड़ी का एक हिस्सा है। मा0 प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम के लिए अफसरों को बधाई देते हुए कहा कि अधिकारियों ने अतुलनीय काम किया है। 05 महीनों में पूरे निवेश का काम शुरू करने के लिए पूरी टीम बधाई के पात्र है। पूरी टीम ने एक दिशा में सोचकर आगे बढ़े हैै। प्रदेश में अद्भुत पहुंच हासिल किया है। यदि राज्य की प्रतिबध्यताएं होती है तो रास्तें निकलतें है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सर्वागींण विकास को ध्यान दिया हैै। जिससे निवेश की परम्पराओं में बदलाव आया है। निवेशकों से लगातार संवाद बनाये रखा है। पहले लोग निवेश को चुनौती मानतें थे परन्तु अब इसे अवसर के रूप में लेते है। देश को आगे बढ़ाने के लिए सहयोग की आवश्कता होती हैं। उद्योग लगने से आमजनमानस को प्रत्येक्ष रूप से लाभ होगा। स्थानीय स्तर पर अप्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। जिससे सामान्य आदमी का जीवन सरल बनेगा तथा सब के साथ समान व्यवहार होने से सबका साथ सबका विकास का उद्देश्य सफल होगा। कार्यक्रम के अवसर पर प्रधानमंत्री ने ईट पर अपने हस्ताक्षर अंकित करके ईट का चुनाव किया।
   जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित जनपद के सभी उद्यमियों से मा0 मुख्यमंत्री तथा प्रधानमंत्री के उद्बोधन से प्रेरणा लेने को कहा। उन्होने कहा कि जनपद में औद्योगिक स्थलों पर भारी संख्या में निवेश करें। जिससे जनपद में रोजगार के सृजन हो तथा राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हों। उन्होने उद्यमियों से किसी भी प्रकार की समस्या के लियें किसी भी कार्य दिवस पर मिलने को कहा। साथ ही सभी समस्याओं की निस्तारण का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस0 चैहान, उप जिलाधिकारी सादाबाद इन्द्रसेन यादव, नगर पालिका अध्यक्ष हाथरस आशीष शर्मा, ई डिस्ट्रिक मैनेजर मनोज उपाध्याय, अपर जिला सूचना विज्ञान अधिकारी आलोक माहेश्वरी, उपाध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल रवि बच्चू गोयल, महामंत्री उद्योग व्यापार मण्डल मोहन लाल, अन्य उद्यमियों सहित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने