Top News

वृक्षारोपण कर छात्रों को पौधरोपण करने का दिलाया संकल्प

हाथरस/सिकंदराराव। नगर के  आर्य कन्या इंटर कालेज में पालीवाल कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर इन्द्र देव पालीवाल के नेतृत्व में  वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर इन्द्र देव पालीवाल ने कहा कि हमारे जीवन में पेड़ पौधों का बहुत महत्व है। इस अवसर पर उन्होने छात्रो को संकल्प भी दिलाया कि धरा पर यदि हरियाली होगी तो लोगो का स्वास्थ और भी बेहतर होगा। युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष विशाल वार्ष्णेय ने कहा कि हमारी टीम ने संकल्प लिया है कि हम अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे ताकि धरा पर चारों तरफ हरियाली बनी रहे। इसके लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जरूरत के हिसाब से ग्रहण की जाने वाली ऑक्सिजन के हिसाब से पौधरोपण करना चहिए ।
युवा व्यापार मंडल महामंत्री रितिक गुप्ता ने कहा कि हरियाली जीवन में जहाँ खुशहाली देती है वहीं स्वास्थ को भी बेहतर लाभ मिलता है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह जन्मदिन , शादी की सालगिरह आदि के मौके पर पौधे जरूर लगाएं। इस अवसर पर इन्द्र देव पालीवाल , चंचल पालीवाल , विशाल वार्ष्णेय , रितिक गुप्ता , पारस गुप्ता , आयुष पालीवाल , अरिदमन सिंह , कुशाग्र वार्ष्णेय , आशू माहेश्वरी , अनुकृति , आंशी , तनीष ,  सौरभ ,  जतिन ,  विश्वनाथ ,  देव दत्त ,  पुनीत , धनंजय , अनुज  , सुरजीत , आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने