हाथरस। चोरों ने हाथरस पुलिस को खुलेआम चैलेंज दिया है हाथरस गेट थाने से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित इलाहाबाद बैंक में चोरों ने चोरी का प्रयास किया जोकि नाकाम रहा। चोर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गये लेकिन लोक नहीं खोल पाये। पूरी बैंक की चोरों ने जमकर तलाशी ली और हाथरस पुलिस सोती रही। चोर बैंक से कैमरे और डीबीआर निकालकर ले गए। अब तक बैखौफ चोर आधा दर्जन से अधिक बैंको के ताले चटका चुके है, परन्तुआज तक हाथरस पुलिस किसी भी बैंक चोरी का खुलासा नही कर पाई है।
आपको बतादें की हाथरस में चोरों का आतंक काफी जोर पर है लेकिन हाथरस पुलिस इनपर अंकुश लगाने में नाकाम है। शायद ही कोई हफ्ता बाकी जाता है जब चोर किसी ना किसी बैंक, एटीएम, दुकान मकान या फैक्ट्री को निशाना नहीं बनाते है। और मजे की बात ये है की हाथरस पुलिस के हाथ आजतक कोई चोर नहीं लगा है। जबकि यह बैंक तो अलीगढ रोड स्थित हाथरस गेट थाने से महज लगभग 200 मीटर दूर बागला डिग्री कॉलेज के मेन गेट पर है। चोर आराम से जंगला तोड़कर बैंक में घुस गए। सुबह जब बैंक खुला तो चोरी का पता चला, जिससे बैंक कर्मियों में हड़कंप मच गया। सुचना पर पहुंची पुलिस जाँच पड़ताल में जुट गई है। वही चोर बैंक के सीसीटीवी कैमरे और डीबीआर भी अपने साथ ले गए है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।