Top News

विद्युत करंट लगने से युवक की मौत

हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली सिकन्दराराव क्षेत्र के गाव महामई सलावतनगर निवासी एक युवक विद्युत करंट लगने से बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे आनन-फानन अलीगढ़ मेडिकल कालेज ले गए जहा उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से उसके परिवार में हाहाकार मच गया है।
    जानकारी के अनुसार दीपक दुबे (20 वर्ष) पुत्र सोमदत्त दुबे निवासी गांव महामई सलावतनगर अपने घर पर कूलर का प्लग लगा रहा था। तभी अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन परिजन उसे सीएचसी ले कर आये जहा से नाजुक अवस्था में उसे अलीगढ़ मेडीकल कालेज के लिए रेफर कर दिया गया। जहा उपचार के दौरान दीपक की मौत हो गई। दीपक की मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। बड़ी संख्या में लोग युवक के घर शोक संवेदना जताने के लिए जमा हो गए। जब दीपक का शव गांव में आया तो आस पास के लागों का भारी जन समूह मौके पर एकत्र हो गया।  सोमदत्त दुबे सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनके तीन पुत्रों में दीपक सबसे छोटा था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने