हाथरस/पुरदिलनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षकों ने कलमबंद हड़ताल की और हाथों में काली पट्टी बाधकर चेतावनी दिवस मनाया। श्री गाधी राष्ट्रीय इंटर कॉलेज पुरदिलनगर में आयोजित बैठक में जिला मंत्री विजयपाल सिंह यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन को बहाल करने, छठवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर करने, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की सेवा के लिए समान वेतन व माध्यमिक शिक्षकों एवं कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों की भाति चिकित्सा सुविधा प्रदान कराने, अध्ययनरत शिक्षकों के विनियमितिकरण कराने, शिक्षकों एवं कर्मचारियों का अवशेष भुगतान यथाशीघ्र कराने, विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की पुरानी सेवाओं को जोड़ने आदि समस्याओं का समाधान किया जाए। इस अवसर पर विजयपाल सिंह यादव, श्रीपाल सिंह, दानवीर सिंह, श्यौराज सिंह, बागीश कुमार पाठक, देवाश कौशिक, सुनील गुप्ता, आशीष कुमार, अनुज कुमार गौतम, रामकुमार यादव आदि मौजूद रहे।
माध्यमिक शिक्षकों ने काली पट्टी बाधकर की कलमबंद हड़ताल
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।