Top News

हाथरस में बेखौफ बाइक चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस अंकुश लगाने में नाकाम

हाथरस। जिले में चोरों के होंसले दिन प्रतिदिन बुलन्द होते जा रहे हैं। और पुलिस प्रशासन इनके इरादों पर लगाम लगा पाने में असफल साबित हो रहा है। शायद कोई हफ्ता ऐसा हो जब जिले से बाइक चोरी नही हो, दिन हो या रात बेखौफ बाइक चोरो के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और बैखोफ चोर लगातार घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देते नजर आ रहे हैं। चोरी की ताजी घटना में एक अखबार के ब्यूरो चीफ की बाइक पर हाथ फेरकर शातिर चोरों ने अपनी हिम्मत का परिचय दिया है। पत्रकार रतन गुप्ता की अलीगढ़ रोड़ स्थित कार्यालय से उनकी पैशन प्रो बाइक संख्या  यूपी 86 एस 1205 को बेखौफ चोरों ने पार कर दिया। आखिर पुलिस प्रशासन इन बाइक चोरों के प्रति कब गम्भीर होगा और जिले के लोगों को इन बाइक चोरों के आतंक से कब राहत मिलेगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने