Top News

भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत सम्पन्न, देवेश सिसोदिया बने जिला प्रवक्ता

हाथरस/सिकन्दराराव।  भारतीय किसान यूनियन की महापंचायत थाना हसायन क्षेत्र के सरकारी अस्पताल परिसर में हुयी। जिसकी अध्यक्षता प्रेमपाल सिंह मल्ल ने तथा संचालन देवेश सिसोदिया ने किया। महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राश्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। इस दौरान मुख्य अतिथि का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। महापंचायत में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाॅ सौंपी गयी तथा प्रमुख समाजसेवी देवेश सिसोदिया को संगठन में जनपद हाथरस का प्रवक्ता मनोनीत किया गया। राश्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने स्वंय मनोनीत पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया तथा ठाकुर रामपाल सिंह दरोगा जी को अलीगढ़ मण्डल का महासचिव मनोनीत किया है। इस दौरान नवनियुक्त जिला प्रवक्ता देवेश सिसोदिया ने संगठन को मजबूती प्रदान करने और किसानों के हितों तथा अधिकारों की लड़ाई लड़ने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे यूनियन के राश्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने सभा को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र सरकार को हर हालत में किसान आयोग बनाना पड़ेगा तथा किसान अपने उत्पादों का विक्रय मूल्य स्वयं तय करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह सिसोदिया, जिला महासचिव नीरज सिंह, लाल मौहम्मद, इन्द्रपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामवीर सिंह, प्रेमपाल सिंह, ऐटा के सचिव राजा ठाकुर, एटा जिला उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, अखिल प्रताप सिंह जादौन, भोला शंकर आदि लोग मौजूद थे। 

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने