हाथरस/चंदपा। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव कटेलिया में पति ने पत्नी व बेटी को शक के आधार पर ईट व हथौड़ी से पीट पीट कर लहूलुहान कर दिया। पत्नी ने डायल 100 नम्बर पर फोन करके पुलिस को बुला लिया। मोके पर पहुंची पुलिस घायलों को लेकर चंदपा कोतवाली आई, जहां से घायलों को उपचार के लिए बागला अस्पताल भेजा गया। गांव कटेलिया निवासी रेनू पत्नी कालीचरन ने अपने पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने घायल रेनू और उसकी पुत्री राधा को उपचार हेतु बागला अस्पताल में भिजवाया है।
पति ने पत्नी व बेटी को शक के आधार पर ईट व हथौड़ी से पीट पीट कर किया लहूलुहान
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।