Top News

विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन 15 जुलाई को

हाथरस। जिला कार्यक्रम प्रबन्धन इकाई/ जिला समन्वयक ने बताया है कि दिनांक 15 जुलाई 2018 को जनपद स्तर पर विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन आई0टी0आई0/कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किया जा रहा है। अतः आई0टी0आई/कौशल विकास मिशन के अभ्यर्थियों को अवगत कराया जाता है कि अधिक से अधिक संख्या में प्रशिक्षण संस्थानों पर होने वाले कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का कष्ट करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा संचालित कौशल विकास मिशन कार्यक्रम के तहत अधिक से अधिक युवा वर्ग जोडकर लाभान्वित किया जा सके। प्रशिक्षण में इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट- www.upsdm.gov.in  पर अपना आॅनलाइन पंजीकरण कर सकते है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने