हाथरस/सिकंदराराव। कोतवाली क्षेत्र में चोरों का आतंक बना हुआ है। आये दिन क्षेत्र में बैखोफ चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को चुनोती दे रहे हैं। बीती रात को भी अज्ञात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान में कूमल लगाकर नगदी सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर लिया। दुकान स्वामी ने कोतवाली में घटना की तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली में दी गई तहरीर में सचिन पुत्र अखिलेश निवासी शिव कॉलोनी ने बताया है कि उसकी मोबाइल की दुकान न्यू सब्जी मंडी के सामने गुप्ता टू के नाम से स्थित है। जिसे रोजाना की भांति सोमवार की रात को वह ठीक प्रकार से बंद करके गया था। बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने दुकान में कूमल लगाकर दुकान में रखे करीब दस हजार रूपये की नगदी और मोबाइल तथा पंखा आदि सामान चोरी कर लिए। सुबह मंगलवार को दुकान स्वामी ने जब दुकान खोली तो उसके होश उड़ गये। दुकान में कूमल लगा हुआ था और सामान इधर उधर फैला पडा था। कोतवाली पुलिस को दुकान स्वामी ने घटना के बारे में अवगत कराया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
मोबाइल की दुकान में कूमल लगाकर चोरों ने किया नगदी सहित अन्य सामान पार
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।