Top News

प्राथमिक विद्यालय शेरपुर में हुआ विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

हाथरस। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन प्राथमिक विद्यालय शेरपुर तहसील सादाबाद में आयोजित किया गया। इस विधिक साक्षरता शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने किया।
    सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शिव कुमारी ने कहा कि इस शिविर का उद्देश्य लोगों में लोक अदालत के बारे में जागरूकता पैदा करना है। जिससे अगामी 14 जुलाई को अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण किया जा सके। उन्होने विधिक सेवा प्राधिकरण की उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए सविधान के द्वारा आमजनमानस को दिये  गये अधिकारों तथा कर्तव्य के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी। उपस्थित लोगो से अगामी 14 जुलाई को सुलह समझौते के आधार पर अधिक से अधिका वादों का निस्तारण कराने का आवाहन किया।
     शविर के आयोजन के अवसर पर तहसीलदार सादाबाद पंकज वर्मा ने कहा की शिविर का उद्देश्य लोगों को न्याय सुलभ कराना है। उन्होने उपस्थित लोगों से कानूनी सलाह लेने का आवाहन किया। तहसीलदार सादाबाद ने कार्यक्रम के अवसर पर राजस्व मामलों के बारे में, पीडित क्षतिपूर्ति के सम्बन्ध में, तहसील स्तर पर सरकार द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं, दाखिल-खारिज, बैनामा, आय-जाति प्रमाण पत्र, मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम, पट्टा आवंटन, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में लोगों को जागरूक किया। शिविर का संचालन राजस्व निरीक्षक दयाचन्द्र पौरूष द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप निरीक्षक श्री रविकान्त यादव, ग्राम प्रधान सुरेश चन्द्र, सम्बन्धित अधिकारीगण, तथा ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने