हाथरस/सिकन्दराराव। हाथरस रोड पर नगला विजन नहर के पास टैम्पो में अनियंत्रित रोडवेज बस ने टक्कर मार दी जिससे टैम्पो खाई में गिर गया। टैम्पो में सवार 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी तथा 9 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पंहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंत चोराहे से एक टैम्पो को बुक करके 11 लोग गांव नगरिया पटृी देवरी थाना हसायन जा रहे थे। जैसे ही टैम्पो हाथरस रोड पर गांव नगला विजन मोड के पास नहर किनारे पर पंहुचा तो पीछे से तेज गति के साथ आ रही रोडवेज बस ने अनियंत्रित होकर टैम्पों में टक्कर मार दी जिससे टैम्पों खाई में जा गिरा और उसमें बैठे नफीस पुत्र गफ्फार निबासी नगरिया पट्टी देवरी एवं मीना देबी पत्नी शिव कुमार निबासी नगरिया पट्टी देबरी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। तथा टैम्पों में बैठे सियाराम पुत्र खेम चन्द्र, मनीष पुत्र सियाराम, सीमा पुत्री सिया राम निबासीगण गंगलपुर जनपद एटा, पिंकी पुत्री अर्जुन, खुसी पुत्री अर्जुन, रामा पुत्री अर्जुन, अभिषेक पुत्र अर्जुन निवासीगण धनीपुर मंडी अलीगढ, सोनबती पत्नी रामबाबू निवासी क्वार्सी अलीगढ, अतुल पुत्र शिवकुमार निबासी नगरिया पट्टी देवरी हसायन गम्भीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पाकर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और मृतको के शवों के कब्जे में लेने के बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सोनवती, मनीष, पिंकी, खुसी एवं रामा को गम्भीर हालत में अलीगढ रैफर कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।