हाथरस। जिलाधिकारी डा0 रमा शंकर मौर्य ने आगामी माह में प्रस्तावित पोलियो बूथ दिवस के सफल संचालन हेतु चाकचैबंद बन्दोबस्त सुनिश्चित करने के बारे में स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिये। कलेक्ट्रेट में सम्पन्न जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक में जिलाधिकारी ने पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिले में आगामी माह में प्रस्तावित पोलियो बूथ दिवस के सफल संचालन के लिये समय से जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को निर्देश दिये।
डीएम ने अधिकारियों से कहा कि जिले में संवेदनशील इलाकों के अलावा ईटभट्टा, निर्माणाधीन भवनों में कार्यरत मजदूरों के परिवार, घुमन्तु लोगों के शिशुओं को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये पूरी सतर्कता बरती जाये। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जिले में पांच वर्ष तक की आयु का कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक पीने से छूटने न पाये-सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि पोलियों के संबंध में रैली, गोष्ठी तथा नुक्कड नाटक के द्वारा बृहद स्तर से प्रचार प्रसार कर लोगों को जागरूक करे। उन्होने कहा कि यदि टेªंनिग के दौरान जो भी सुपरवाॅइजर, आगनवाडी आशा तथा अन्य लोग प्रतिभाग नही करते है तो उनके खिलाफ कडी से कडी कार्यवाही करने के निर्देश दियें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। सीएमओ ने पोलियो बूथ दिवस पर पोलियो की खुराक पिलाने हेतु बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लाने के लिये सभी राशन डीलर, आंगनबाडी सहायिकाओं से सक्रिय सहयोग देने की अपेक्षा की। बैठक में पोलियो बूथ दिवस पर सभी आंगनबाडी सहायिकाओं द्वारा बच्चों को पोषाहार का वितरण करने, समस्त प्राथमिक विद्यालयों को खोलकर मिड-डे-मील वितरण के अलावा स्कूली बच्चों की बुलावा टोली बनाकर लोगों को जागरूक करने हेतु योगदान देकर पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये जिला कार्यक्रम अधिकारी से सहयोग देने की अपेक्षा की। बैठक में सहित सभी एमओआईसी तथा विभिन्न विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।