Top News

आरक्षण हटाओ संघर्ष समिति की बैठक सम्पन्न

हाथरस। सारी दुनिया विकास की बात करती है विकास को जीडीपी के अंकों में मापा जाता है जब सकल विश्व के देश अपना उत्पादन बढ़ाने में लगे हुए हैं वहीं भारत के लोग आरक्षण के लालच में अपनों को पिछड़ा और अति पिछड़ा साबित करने में लगे हुए हैं यह बात नॉलेज और रिसर्च की नहीं बल्कि केटेगरी और नौकरी की होती है। उक्त बातें आरक्षण हटाओ संघर्ष समिति की बैठक को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहीं। बैठक मंडी समिति स्थित एक प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई।
       बैठक को सम्बोधित करते हुये वक्ताओं ने कहाँ के केंद्र सरकार द्वारा प्रमोशन में आरक्षण को जातिगत आरक्षण को बढ़ावा देकर देश की प्रतिभाओं के साथ छलावा किया जा रहा है और देश की प्रतिभाओं को जातिगत व्यवस्थाओं के तहत उनकी काबिलियत का गला घोटा जा रहा है ।
        आरक्षण हटाओ संघर्ष समिति व जनपद के सभी लोग इस व्यवस्था का पुरजोर विरोध करते हैं और इस व्यवस्था के खिलाफ एक आंदोलन की रणनीति बनाकर केंद्र सरकार को इस आरक्षण व्यवस्था  को खत्म करने के लिए दबाव बनाकर आम आदमी  की लड़ाई को लड़ा जाएगा जिसमें जनपद तहसील और ब्लाक स्तर पर पुरजोर विरोध कर इस आंदोलन को और तेज किया जाएगा और जो आरक्षण की व्यवस्था व्लागू हो चुकी है उसको खत्म करने के लिए डोर टू डोर कैंपेन कर आम लोगों को जागरुक किया जाएगा वक्ताओं का मत है कि जो लोग वर्षों से आरक्षण का लाभ ले रहे हैं उनको आज प्रमोशन में आरक्षण की क्या आवश्यकता है और जातिगत आरक्षण ना होकर आर्थिक आधार पर आरक्षण प्रत्येक जाति के गरीब व्यक्ति को मिलना चाहिए इसी क्रम में जनपद की सभी विभागों की यूनियनों ,व्यापार मंडलों ,सामाजिक संगठनों ,सामाजिक व्यक्तियों से संपर्क कर इस आंदोलन से जुड़ा जाएगा ।
 बैठक में जिला अध्यक्ष प्रवीण वार्ष्णेय, जिला कोषाध्यक्ष कपिल अग्रवाल, जिला संयोजक बृजेश वशिष्ठ ,योगेंद्र सिंह गहलोत प्रताप सिंह राघव ,मतेन्द्र सिंह गहलोत, सुरेंद्र सिंह जादौन, महेश चंद्र उपाध्याय ,रामगोपाल दीक्षित, मोहन दत्त शर्मा ,शैलेंद्र कुशल सिंह, उमेश कुमार शर्मा ,संदीप ठाकुर ,कुमारी दुर्गेश सिंह सेंगर, श्रेष्ठ कुमार सोलंकी ,मनोज कुमार ,अजय रावत, रवि कांत मिश्रा, आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने