Top News

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में निकाला पथ संचलन

हाथरस। जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में पथ संचलन का आयोजन किया। हाथरस में यह पथ संचलन पुरानी कलेक्ट्रेट से आरम्भ होकर शहर के प्रमुख बाजारों में भ्रमण करता हुआ वापिस पुरानी कलेक्ट्रेट पर आकर समाप्त हो गया। पथ संचलन का भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। सिकंदराराव में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश के साथ अनुशासन में शहर के प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकाला। इस दौरान शहर के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ढोल नगाड़ों की आवाज पर कदम से कदम मिलाते हुए स्वयंसेवक नगर भ्रमण कर रहे थे। जिसे देख कर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था । इधर सादाबाद में भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा राष्ट्रीय चेतना को लेकर प्रातः पूर्ण गणवेश में नगर में पथ संचलन निकाला गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेन्द्र पचोरी के अनुसार 17 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय चेतना दिवस की यह पुनरावृति है। इस पथ संचलन में नगर व क्षेत्र के सैकड़ों स्वयंसेवियों द्वारा पूर्ण गणवेश में उपस्थित होकर हिस्सा लिया गया । नगर के कई स्थानों पर स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत भी किया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने