Top News

असमाजिक तत्वों ने तोड़ी बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति, अम्बेडकर अनुनायियों में फैला आक्रोश, लगाया जाम

हाथरस। थाना कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गाँव नगला ब्रामण में स्थित बाबा साहब अम्बेडकर की मूर्ति कुछ शरारती लोगो ने तोड़ दी। बताते है कि सुबह जब लोगो ने यह मूर्ति टूटी हुई देखी तो उनके अनुयायियों की भीड़ मोके पर आ गयी और हंगामा करने लगी। उधर सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी पहुँच गयीं। मूर्ति तोड़े जानी की सूचना अधिकारियों को लगी तो आनन फानन में एसडीएम सदर और एएसपी भी मौके पर आ पहुचे और मामले की जांच पड़ताल करने लगे। स्थानीय लोगो का कहना है कि यह मूर्ति तोड़े जाने का पहला मामला नही है। इससे पहले भी यह मूर्ति तोड़ी जा चुकी है। लोगो नेअधिकारियों से माग की है कि यहां पुलिस सुरक्षा लगानी चाहिए। आक्रोशित लोगों ने रोड जाम कर अराजक ततवों की गिरफ्तारी की मांग की है।  आप को बता दे कि आज से पहले भी एक वार यही मूर्ति तोड़ी जा चुकी है। तब भी हंगामा हुआ था , अगर पुलिस ने इस मामले को गम्भीरता से नही लिया तो कोई बड़ा बबाल भी हो सकता है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने