हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली क्षेत्र के गांव कपसिया में घर में खाना खा रहे व्यक्ति से गाली गलौज करने की मना करने पर नामजदों ने परिवार के लोगों को लाठी डंडों से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में पीड़ित होमगार्ड विपिन कुमार सिंह पुत्र मानसिंह निवासी गांव कपसिया ने बताया कि उसके पिता मानसिंह घर पर बैठकर खाना खा रहे थे तभी गांव के गुलफान, चंदा बाबू पुत्रगण कल्लू, आमिर पुत्र चंदा बाबू व शेरू उर्फ शेर मोहम्मद पुत्र हैवी निवासी नगला किला अलीगढ़ आए और प्रार्थी के पिता मानसिंह के साथ गाली गलौज करने लगे। जब प्रार्थी ने मना किया तो उन लोगों ने प्रार्थी के पिता मानसिंह, भतीजा विक्रम कुमार, प्रार्थी की मां के साथ लाठी डंडों से मारपीट की। जिससे परिवार के लोगों के जगह-जगह चोटें आई हैं। मोहल्ले के लोगों ने चीख पुकार सुनकर परिवार के लोगों को बचाया। नामजद गाली-गलौज व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है और नामजदों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
होमगार्ड के परिवार को लाठी डंडों से मारकर किया गंभीर रूप से घायल, रिपोर्ट दर्ज
hathras live
0

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।