Top News

निजी स्कूलों में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग को लेकर एबीवीपी ने सौंपा डीआईओएस को ज्ञापन

हाथरस। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआईओएस सुनील कुमार से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने निजी स्कूलों में अभिभावकों के साथ हो रहे आर्थिक उत्पीड़न एवं व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। डीआईओएस को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई कि बिना मान्यता प्राप्त गली मोहल्ले में चल रही पब्लिक स्कूलों पर तत्काल कार्रवाई कर बंद कराया जाए, एनसीईआरटी की पुस्तकों को ही सभी स्कूल में पढ़ाया जाना सुनिश्चित किया जाए, प्राइवेट पब्लिकेशन की पुस्तकों को बैन किया जाए, स्कूलों द्वारा निर्धारित दुकानों से ही अभिवावकों  को पाठ्य सामग्री लेने के लिए बाध्य न किया जाए, प्रत्येक साल पुस्तकें बदली न जाए, बिल्डिंग फीस तथा अन्य बेवजह की फीस वसूल ना बंद हो, ट्रांसपोर्ट के नाम पर वसूली एवं वाहनों के नाम हो रही अवैध बसूली को बंद कराया जाए। निजी स्कूलों का 80 प्रतिशत हिस्सा शिक्षकों पर खर्च किया जाए। एडमिशन फॉर्म का शुल्क अधिकतम 25 रूपयेही रखा जाये। ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रुप से जिला संगठन मंत्री अतुल भारद्वाज, सौरभ शर्मा, आकाश रावत, अविनाश शर्मा, दीपक शर्मा, ललित चैधरी, शिवानी शर्मा, अंकित, दीपक शर्मा, साकेत, विवेक राजपूत, अंकित शर्मा, विपुल, आलोक आर्य, अभिषेक राणा, अंशुल भारद्वाज, मयंक पचैरी आदि प्रमुख थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने