नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा की गयी देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लघु नाटक की जोरदार प्रस्तुति
हाथरस/सिकन्दराराव। नगर के मौहल्ला ब्राहमणपुरी पुरानी तहसील रोड स्थित शिशु शिक्षा मंदिर पेड वाले स्कूल का 48 वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर स्कूल प्रांगण में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं लघु नाटक की जोरदार प्रस्तुति नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा की गयी। जिसकी लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। मनमोहक प्रस्तुति देख उपस्थित लोग मंत्रमुग्ध हो गये। वहीं स्कूल के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार बांटे गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ऊर्जामंत्री एवं सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारम्भ पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय एवं शिक्षा विद् व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पति बनी सिंह बघेल ने मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि बनी सिंह बघेल, समाजसेवी हरपाल सिंह यादव, जहीरूद्दीन पीरजादा, सयैद वकील अहमद, जगतवर्ती पाठक , बबलू सिसौदिया प्रधान थे। जब कि अध्यक्षता डा. सुभाष चन्द्र शर्मा ने की तथा संचालन मित्रेश चतुर्वेदी ने किया।
पूर्वमंत्री रामवीर उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा वर्तमान में सबसे बडा शस्त्र है। शिक्षा के सहारे बडी से बडी सफलता अर्जित की जा सकती है।
शिक्षाविद् बनी सिंह बघेल ने कहा कि बच्चों को नकल की प्रवृति से दूर रहना चाहिए। वे शिक्षक धन्य है जो किताबी ज्ञान के साथ-साथ बच्चों का बौद्धिक एवं व्यवहारिक ज्ञान बढाने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं। विशिष्ठ अतिथि हरपाल सिंह यादव ने कहा कि बच्चों को शिक्षकों एवं अभिभावकों से अच्छे संस्कार की प्राप्ति होना आवश्यक है। संस्कारित बच्चे ही देश का भविश्य है। स्कूल के प्रबंधक मुनेश चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी एवं प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने पूर्वमंत्री तथा अन्य सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा फूलमालाऐं पहना कर सम्मानित किया। वहीं पूर्व मंत्री ने स्कूल के पिछले सत्र के सभी कक्षाओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय छात्र-छात्राओं एवं गांधी जयंती एवं नेहरू जयंती पर स्कूल में हुई निबंध, सामान्य ज्ञान व पहाडा प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये। अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुति देने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य नरेश चतुर्वेदी ने सभी का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर श्याम स्वरूप चतुर्वेदी, किशन स्वरूप पाण्डे, जहीरूद्दीन पीरजादा, जगतवर्ती पाठक, चेतन शर्मा, मुनेश चतुर्वेदी, रमेश चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र शर्मा, तरूण चतुर्वेदी, वीके नागर, लालताप्रसाद उपाध्याय, पंकज चतुर्वेदी, राजीव चतुर्वेदी, गिरजा शंकर उपाध्याय, श्रीकृष्ण दीक्षित, सोएब चैधरी, अभिषेक वाष्र्णेय सभासद, संजीव गौतम, लकी शर्मा, सुरेश चन्द्र शर्मा, मनोज उपाध्याय, रामप्रकाश प्रजापति, मेवाराम बघेल, रिंकू शर्मा, सुनील पचैरी, जाफर अली फारूखी , बबलू सिसौदिया, विशाल राज चैहान, रानू पण्डित, आदि प्रमुख थे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।