- दोनो कालिज बर्तमान में बन गए परीक्षा केन्द्र की बजाय अखाडा
हसायन।डा.भीमराव अम्बेडकर विश्व विद्यालय के द्वारा कस्बा के दो डिग्री कालेजों में एक दूसरें का परीक्षा केन्द्र बनाए जाने के कारण कालिज संचालक के पुत्रों में आपसी मनमुटाव के चलते अंहम की लडाई के कारण परीक्षार्थियों को काठ की पुतली बनाकर अपनी अपनी टीस निकालने में कोई कोर कसर बाकी नही छोडी जा रही है।कस्बा के दो डिग्री कालेजों में एक दूसरें के छात्रों का परीक्षा केन्द्र कस्बा में ही बनाए जाने के कारण दोनो कालिजों की प्रबंधक समिति के दो सदस्यों की रस्साकसी के कारण एक दूसरे के परीक्षार्थियों को परेशान किया जा रहा है।इन दोनो बिद्यालयों की रस्साकसी के कारण परीक्षार्थियों के भविष्य से खिलवाड करने के लिए कोई भी किसी को कम नही आंक रहा है।दोनो कालिज संचालकों की मनमानी कें कारण बर्तमान समय में स्नातक की परीक्षा केन्द्र परीक्षा केन्द्र होने की बजाय परीक्षार्थियों के साथ खिलवाड की भावना के कारण भददा मजाक किया जा रहा है।क्षेत्र के परीक्षार्थियों का कहना है कि दोनो कालिज के संचालकों की आपसी टीस के कारण उनका बेबजह उत्पीडन किया जा रहा है।परीक्षार्थियों का कहना है कि अगर यही आपसी टीस इनकों निकालनी हैं तो यह हमारा मजाक क्यों बना रहे है।छात्रो ने विश्व विद्यालय के कुलपति,बीसी व सीएम से कस्बगा हसायन के दोनो परीक्षा केन्द्र संचालकों की टीस पर रोक लगाने की मांग की है।इस मामलें को लेकर परीक्षार्थियों के अभिभावकों में काफी आक्रोश व्याप्त है।क्षेत्र के अभिभावको का का कहना है कि आपसी रस्साकसी के कारण परीक्षार्थियों के भबिश्य से खिलवाड क्यों किया जा रहा है।वही कस्बा हसायन में दोनो परीक्षा केन्द्रो पर संचालकों के सदस्यों द्वारा हर रोज किए जा रहे नाटक के बारें में विश्व विद्यालय के कुलपति,बीसी को जानकारी होने के बाद भी अभी तक चुप्पी साधें हुए बैंठा है।
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।