Top News

प्रधान पर लगे आरोपो की जांच को नही दे रहे अधिकारी कोई तब्बजों


  • प्रधान के खिलाफ जांच न होने से ग्रामीण में आक्रोश

हसायन।ग्राम पंचायत शहवाजपुर में प्रधान महीपाल सिंह द्वारा कराए गए बिकास कार्र्याे की जांच को जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह द्वारा गठित टीम दो महीने बीतने के बाद भी आज तक गांव नही पहुंची है।जब कि शासन द्वारा डीएम से इस मामलें की रिपोर्ट एक पक्ष के अन्दर प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए गए थे।बता दे कि गांव शहवाजपुर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की शिकायत सीएम के पाॅर्टल सहित आला अफसरों से की थी। मगर उक्त मामलें की जांच करने के लिए नामित किए गए अधिकारी से बात करने का सम्पर्क किया तो उन्होने दो बार काॅल रिसीव किएा जाने के बाद भी कोई उत्तर देना उचित नही समझा।शहवाजपुर निवासी अनिल कुमार,शीलेन्द्र सिंह,बच्चू सिंह,चरन सिंह,पोखपाल,ध्यानपाल सिंह,जुगेन्द्र सिंह सहित तमाम ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह से प्रधान के अप्रैल 2016 से दिसम्बर 2017 तक कराए गए बिकास कार्यो की जांच कराए जाने की मांग की थी।जिसमें डीएम ने ग्राम पंचायत की जांच कराए जाने के लिए डायट प्राचार्य को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच टीम में एई आरईडी रामपाल सिंह,व जेई आरईडी को तकनीकि अधिकारी नामित करते हुए 15 दिन में जांच करने के बाद रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे।ग्रामीणों ने प्रधान शहवाजपुर महीपाल सिंह पर शपथ ग्रहण से लेकर आज तक आय व व्यय,मनरेगा,ग्राम निधि प्रथम के उपयोग,शहवाजपुर व अल्हैदीनपुर में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए आई लाइट,सोलर लाइन अपने घर के अलावा अपने परिजन व नजदीक लोगों के घरो पर आधी संख्या पर लगवाए जाने के साथ इंटरलाकिंग,खराब हैंडपंप,अधूरे बृक्षारोपण,पुराने लाभार्थियों के शौचालयों को तुडवाकर फिर से बनवाए जाने की शिकायत सीएम पाॅर्टल पर भी आन लाइन कर दी गई है।मगर फिर भी टीम आज तक गांव में प्रकरण की जांच करने के लिए नही पहुंची।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने