हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस/सिकन्दराराव । क्षेत्र में बदमाशों के होंसले इतने बुलन्द हैं कि वह दिनदहाडे घटनाओं को अंजाम देने में नहीं चूक रहे हैं और पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी नजर आ रही है। ताजा मामला सिकन्दराराव नगर के भूतेश्वर कालोनी का है जहां घर के सामने ढकेल से पपीता खरीद रही महिला के गले से दो बाइक सवार बदमाश एक तोले सोने की चैन खींचकर ले गये। सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मौहल्ला भूतेश्वर निवासी रामवती देवी पत्नी रनवीर सिंह रविवार को अपने घर के सामने से ढकेल से पपीता खरीद रहीं थीं। पपीता खरीदने के बाद जैसे ही उन्होंने ढकेल वाले को रूपये दिये तभी पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आये और उनके गले से उनकी 1 तौले की सोने की चैन का खींच ली पीडित महिला बेसुध सी देखती रह गयी और बदमाश तेजी के साथ वहां से फरार हो गये। थोडी ही देर में मौके पर लोगों की भारी भीड लग गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। क्षेत्र में आये दिन बदमाश वारदातों को अंजाम देकर लोगों में दहशत पैदा कर रहे हैं वहीं पुलिस अपराधियों पर लगाम कस पाने में नाकाम साबित हो रही है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।