Top News

महिला सामाजिक संगठन जेसीआई रैनबो ने लगाया रक्तदान शिविर

हाथरस। महिला सामाजिक संगठन जेसीआई रैनबो ने एक नई परम्परा की नींव डाली है। दसके अन्तर्गत महिला संगठनों की पदाधिकारियों व सदस्याओं ने रक्तदान कर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाई है। इसके साथ ही संस्था ने दिव्यांगों को टाई साइकिल भी प्रदान की । संस्था के तत्वाधान में बागला सिविल अस्पताल में रकतदान शिविर लगवाया। और संस्था की महिला सदस्यों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के कई अतिथि मौजूद रहे। इसमें गोवा से आये सचिन कुर्वेकर, रूचिर गोयल, अमित बंसल, अतुल बंसल, अतुल अग्रवाल, आदि प्रमुख थे। वहीं शहर से डा0 सुनीलअग्रवाल, कोमल माहेश्वरी, सारिका बंसल, दीप्ती बंसल, गीता, रिचा, कृतिका, रिया अग्रवाल, रितुगर्ग, शिल्पी गर्ग, शिपा, दीप्ती, सपना, नीतू, गुंजन, जूही, अंजलि, नीलम, डिंपल, रूचि अग्रवाल, विनीता, पायल, रश्मि, अनुपम, इला, शिप्रा, आरती, सीमा आदि उपस्थित थीं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने