Top News

चंदपा क्षेत्र में चोरों के होंसले बुलन्द, लगातार दे रहे घटनाओं को अंजाम

हाथरस/चंदपा। जिले में चोरी की बारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। और चोरों के हौंसले बुलंद हैं। बीती रात्री थाना चंदपा क्षेत्र में चोरों ने पहले तो मीतई में रिटायर्ड दरोगा महाराज सिंह पुत्र राम सिंह के घर को निशाना बनाया जिसमें वो कामयाब नहीं हो सके। मीतई के बाद चोरों ने पापरी में घटना को अंजाम दे डाला। मोहन पुत्र रेवती प्रसाद निवासी पापरी के घर से चोरों ने एक एलईडी टी बी, एक पैंडल, पाँच अंगूठी और दस हजार रुपए की नगदी पर चोरों ने हाथ साफ किया। चोरों ने क्षेत्र मेंलगातार वारदातों को अंजाम देकर पुलिस की नाक में दम करके रख दिया है।  अभी कुछ दिन पहले नगला बिहारी में भी चोरों ने लाखों रुपए की घटना को अंजाम दिया था। चोरों के आतंक से क्षेत्र के लोगों में हलचल मची हुई है। इस तरह की घटनाओं  को अंजाम देकर चोर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि अब पुलिस क्या करती है। फिलहाल तो होंसलें चोरों के बुलन्द हैं। और लगता है कि चोरों के अन्दर पुलिस का कोई खौफ नहींरहा है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने