हाथरस/हसायन। कस्बे के मोहल्ला दखल सब्जी मण्डी के पीछे का नल करीब दो महीने से खराब है। नगर पंचायत में पॉच बार शिकायत देने पर भी नल ठीक नहीं हुआ है। जनसुनवाई पोर्टल पर भी शिकायत डालने पर यह कह दिया गया कि नगर पंचायत ने नल ठीक करा दिया है। लेकिन अभी तक नल ठीक नहीं हुआ है। जिससे मोहल्ले के लोगो ने अधिशासी अधिकारी और नगर अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया । बार्ड के सभासद का कहना है कि नल का बजट पास नही हुआ है, इसलिए नल ठीक नहीं हो सकता है। प्रदर्शन करने वालों में अनमोल गुप्ता ,योगेश कुमार, निरोत्तम सिंह , रोहताश , गजेंद्र पाल आदि लोग थे।
दो महीने से खराब नल को लेकर आक्रोशित लोगों ने नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।