हाथरस/सासनी। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की एक बैठक आहूत की गयी। बैठक में प्रमुख रूप से लेखपालों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दोरान कब्जा हटाने के कारण मुकदमा दर्ज होने तथा लेखपालों के जेल जाने पर चर्चा की गयी। बैठक के उपरांत लेखपालों ने एकत्र होकर उपजिलाधिकारी को अपनी समस्या को लेकर ज्ञापन सोंपा और समाधान की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि लेखपालों द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के दोरान कब्जा हटाने के कारण मुकदमा दर्ज होरहे हैं तथा उन्हें जेल भी जाना पड रहा है जिसमें उचचाधिकारियों का अपेक्षित सहयोग न मिलने से संघ की ओर से यह निर्णय लिया गया है कि अतिक्रमण हटाने हेतु बिना पर्याप्त पुलिस बल व उच्चाधिकारियों की उपस्थिति के कोई भी लेखपाल अतिक्रमण हटाने नहीं जायेगा। साथ ही नवनियुक्त लेखपालों से दिन में क्षेत्र का कार्य एवं रात्रि में कम्प्यूटर आपरेटर का कार्य जो रजिस्टार कानूनगो से सम्बंधित है लिया जा रहा हैकोई भी नवनियुक्त लेखपाल अपने पदीय दायित्व के अतिरिक्त कम्प्यूटर फीडिंग का कार्य नही करेगा। यदि संवर्ग के साथियों को मजबूर कर उत्पीडन किया गया तो लेखपाल संघ कोई भी आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामजीलाल, जनरल सिंह, धवन सिंह चोहान, मनोज कुमार शर्मा, विवेक वाष्र्णेय, मेघा जैन, संगीता राठोर, धरमवीर सिंह, सचिन कुमार शर्मा, आदर्श गोड, तेजवीर सिंह, शिव कुमार दीक्षित, जगन्नाथ प्रसाद, राजकुमार आदि मोजूद थे।
लेखपाल संघ ने बैठक कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।