Top News

भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने रैली निकाल कर समाज को किया जागरूक

हाथरस/सिकन्दराराव।  स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने समाज जागरूकता रैली निकालकर समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का जनता से अनुरोध किया। रैली का शुभारम्भ बार्ड के मैम्बर डा0 अमर सिंह, सभासद सुनी यादव और मनानीत सभासद डा0 धर्मेन्द्र वर्मा ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान सभासद त्रय ने कहा कि इस प्रकार की रैली से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने में मद्द मिलेगी। प्रबंधक देवेश सिसोदिया और प्रधानाचार्य उदयवीर सिंह यादव ने तीनों सभासदों का फूल माला पहनाकर और पीत पट्टिका उढ़ाकर सम्मान किया गया। रैली में चल रहे सैकड़ों की संख्या में विद्यार्थियों के हाथों में स्लोगन लिखी पट्टिायाॅ मिलीं। जिन पर स्वच्छता, जलसरंक्षण, शिक्षा, बेटी बचाओ, बाल मजदूरी, बाल विवाह आदि को जागरूक करने के लिये स्लोगन लिखे हुये थे। प्रबंधक देवेश सिसोदिया ने बताया कि विद्यालय के बच्चे लगातार 3 दिनों तक रैली के माध्यम से समाज को जागरूक करने का काम करेंगे। इस अवसर पर उदयवीर सिंह यादव, पंकज यादव, रघुवीर सिंह,  रिंकू यादव, ऋषि सिसोदिया, टोडी सिंह गौतम, दीपक चैहान, ज्ञानी सिसोदिया, ममता शर्मा कमलेश पुंडीर ,प्रियंका सिंह प्रीति सिंह, शिल्पी ,सुमन, नुजहत जहां, आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने