हाथरस। तालाब चैराहा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की केन्द्र सरकार से स्वीकृति व निर्माण के लिए शासन द्वारा पहली किश्त जारी किए जाने पर भाजपाइयों ने सरक्यूलर रोड पर सांसद राजेश कुमार दिवाकर का माल्यार्पण करके मुकुट पहनाकर व गदा भेंट कर जोशिला स्वागत किया। इस मौके पर सांसद राजेश कुमार दिवाकर ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा सरकार आते ही लगातार मेरे द्वारा रेलमंत्री व मुख्यमंत्री के समक्ष हाथरस की जटिल समस्याओं को रखा गया। मेरे प्रयासों का ही परिणाम है कि तालाब चोराहे पर शीघ्र ही ओवरब्रिज का निर्माण कार्य शुरू होगा। स्वागत करने वालों में भाजपा नगराध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, ललित शर्मा, रामकुमार माहेश्वरी, मुरारीलाल गुप्ता, मदन वर्मा, अशोक गुप्ता, ब्लाक प्रमुख अमर सिंह पांडेय, रमेश राजपूत, यतेन्द्र वाष्र्णेय, अंकित बंसल, अंकित गोड, विश्वनाथ आर्य, बशोक गोला, भगवानदास माहोर, नवीन शर्मा, मनोज शर्मा, अमित गुप्ता, तरूण शर्मा, हिमायूं खान आदि शामिल थे।
ओवरब्रिज निर्माण की केन्द्र सरकार से स्वीकृति मिलने पर सांसद का हुआ जोरदार स्वागत
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।