हाथरस/मेंडू। ‘कैसी बैठी बिकट पहाड़न में हो जगदंबे मैया’, ‘पीले पीले चावल खायगई रे शेरांवाली मैया’, ‘तेरे दर पर आए है खली झोली लाए है, भरदे झोलियां पहाड़ों वाली मां’ आदि भक्ति गीतों पर पूरा मेंडू कस्बा झूम उठा। मौका था 79 वी मां चामुंडा मैया की शोभायात्रा का और स्थान था कस्बा मेंडू का। होली के मौके पर निकलने वाली शोभायात्रा जब रविवार शाम को निकली तो पूरा का पूरा कस्बा मेंडू मां की भक्ति डूब गया। मां चामुंडा से आरंभ होकर शोभायात्रा कस्बे के बापू बाजार आदि मार्केटों में भ्रमण करती हुई पुनः मां चामुंडा मंदिर पर आकर संपन्न हुई। सर्व समाज के सहयोग से निकाली गई इस मां चामुंडा की शोभायात्रा के मौके पर संपन्न होने पर सहयोगियों का स्वागत और सत्कार किया गया। खासतौर से चेयरमैन मनोहर सिंह आर्य ने इस मौके पर कहा कि मेला और दशहरा सभी आपसी भाईचारे और प्रेम व सौहार्द के प्रतीक होते हैं। हमारे कस्बे में निकलने वाली इस शोभायात्रा ने भी आपसी भाईचारे के वह आयाम कायम किए हैं जो जाति और भेदभाव को भुलाकर एकता के सूत्र को मजबूत करते हैं। शोभायात्रा अध्यक्ष महेशचंद्र गुप्ता ने कहा कि यह सर्वसमाज का कार्य है इसको एक अकेला अदमी नहीं कर सकता है। आपसभी के सहयोग और समर्पण भाव से ही संभव हो सकता है। इसके लिए मैं आपसभी का आभरी हूं। जबकि कार्यक्रम को कोषध्यक्ष मोहनलाल गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सर्व समाज के तमाम लोग मौजूद थे। साथ ही सभी आपसमें एकदूसरे को गले लग कर होली की शुभकामनाएं भी दीं।
मां चामुंडा की शोभायात्रा ने मचाई मेंडू में धूम
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।