हाथरस। स्थानीेय मैण्डू रोड़ स्थित क्षत्रिय धर्मशाला में महादेव बॉलीबाल क्लब हाथरस द्वारा कवि सम्मेलन के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कैमसन सीड्स कम्पनी के सीनियर रीजनल मैनेजर एंव समाज सेवी रूपेन्द्र सिंह चैहान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजवीर सिंह ने की। तथा संचालन मुनी सिसोदिया ने किया। इस दौरान आयोजकों द्वारा कवियों के साथ साथ मुख्य अतिथि रूपेन्द्र सिंह चैहान का फूल माला व पट्टिका पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कवियों में मुख्य रूप से देवेश सिसोदिया, डा0 नितिन मिश्रा, अतुल चैहान, सुरेश ठाकुर, मुनी सिसोदिया आदि कवियों ने काव्यपाठ कर श्रोताओं को मन्त्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर महादेव बाॅलीबाल क्लब के अध्यक्ष धीरज सिंह ने कहा कि ऐसे ही क्लब द्वारा समय समय पर विभिन प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कराया जायेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव सिंह, पूरन सिंह, श्रवण सैंगर, ललित सैंगर, नवीन सैंगर, भानू प्रताप, विनय सैंगर, शेखर , बन्टू, निर्भय सिंह, मृत्युंजय चैहान, अंशू वर्मा, कमलेश, नीरज सिंह, बन्टी भाई, भूपेन्द्र सिंह, योगेन्द्र, शीलेन्द्र शर्मा, दिनेश दीक्षित, अजय कौशल, संजीव, सारस्वत, लवकुश, केतन, नीरज, आकाश, निक्कू, मधुकर, मुकुल, भुवनेश, विनोद आदि लोग मौजूद थे।
क्षत्रिय धर्मशाला में महादेव बॉलीबाल क्लब हाथरस द्वारा होली मिलन समारोह पर कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
hathras live
0


एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।