Top News

एडीएम ने कानून व्यवस्था तथा अभियोजन कार्यो के संबंध में की बैठक

हाथरस। अपरजिलाधिकारी रेखा एस0 चैहान ने कलक्टेªेट सभागार में कानून व्यवस्था तथा अभियोजन कार्यो के संबंध में बैठक की। कानून व्यवस्था तथा अभियोजन कार्यो की समीक्षा करते हुए अभियोजन अधिकारियों के द्वारा निस्तारित मुकदमों के बारे में जानकारी की। सयुक्त निदेशक अभियोजन ने बताया कि माह फरवरी में आठ वारन्ट निर्गत किये गये। तथा सत्र न्यायालय में डीजीसी तथा एडीसी के यहा से के यहा कुल 70 जमानत प्रार्थना पत्र दियें गयें जिसमें से 38 प्रार्थना पत्र स्वीकृत किए गये।
      अपर जिलाधिकारी ने थाना अध्यक्षों से जमानत प्रार्थना पत्रों के मामले में सज्ञान लेते हुये जानकारी ली कि कितने पत्र स्वीकार किये गये है तथा कितने निरस्त किये गये है। साथ ही संवेदनशील केसों पर गम्भीरता से कार्य करने के निर्देश दिये। अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से विभिन्न धाराओं में लम्बित केसों के संबंध में जानकारी ली।  कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपराधियों के विरूद्ध पूरी तैयारी से पैरवी करें। जिससे समाज में एक सकारात्मक माहौल पैदा हों। तथा अपराधी किसी भी गलत काम करने से डरें। अपराधियों के प्रति कतई रहम न बरतते हुये सामाजिक हित में उनके अपराध की सजा बतौर उन्हें जेल भिजवाया जाना बहुत जरूरी है। अपर जिलाधिकारी नेे आपराधिक मामलों में लिप्त अपराधियों को सजा दिलाने के लिये न्यायालयों में मुकदमों की प्रभावी ढंग से पैरवी करने के लिये अभियोजन अधिकारियों को कडे निर्देश दिये।     
    उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे थाना दिवसों में खासकर भूविवादों, लडाई झगडों के मामलों के प्रभावी निस्तारण और अतिक्रमणों को हटाने के लिये तबज्जों दें और क्षेत्र के असामाजिक या दबंग लोग कमजोर तबके के व्यक्तियों का उत्पीड़न न करें-सुनिश्चित किया जाये। उन्होने कहा कि प्रशासन तथा पुलिस  आपस में आपस में एक दूसरें का सहयोग करें। भूमाफिया द्वारा सरकारी जमीन तथा दिये गयें पट्टों पर होने वाले अतिक्रमण को एक बार हटाने के बाद में पूनः कब्जा न हो पायें। 
     इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 रेखा एस चैहान, अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार, उप जिलाधिकारी हाथरस अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी सासनी अन्जुम बी, उप जिलाधिकारी सिकन्दराराऊ ज्योत्स्ना बंधु, उप जिलाधिकारी सादाबाद जयप्रकाश, सीओ सिटी सुमन, डीजीसी प्रेम दत्त गौतम, एसपीओं मोहम्मद इलियास खान, एसएचओं चन्दपा विनोद कुमार, सीओं योगेश कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, अभियोजन अधिकारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने