Top News

वाइक सवार पति पत्नी को अज्ञात वाहन ने रौंदा, दोनो हुए गम्भीर रूप से घायल

हाथरस/सिकन्दराराव। वाइक सवार पति-पत्नी को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया जिसमे पति-पत्नी दोनो गम्भीर रूप से घायल हो गए।  बताया जाता है कि महेश चन्द उम्र 50 बर्षीय  निवासी देवी नगला जनपद अलीगढ अपनी पत्नी शशी उम्र 45 बर्ष  के साथ  वाइक से गोपाल पुर, जलेसर से वापस अपने घर लोट रहे थे । तभी  अलीगढ रोड पर  केजीएन कालेज के समीप पीछे से  अज्ञात वाहन ने दोनो को रोंद दिया जिससे पति-पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची  108 ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती किया। जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने वाद गम्भीर हालत मे दोनो को अलीगढ रेफर कर दिया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने