दो दिन पहले हुए झगड़े को लेकर दो पक्षों में हुयी जमकर मारपीट, फायरिंग, 2 युवक गम्भीर

- हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस/सिकन्दराराव। कोतवाली सिकंदराराव क्षेत्र के जुला नगला और त्रिलोक पुर में दो पक्षों में मारपीट और फायरिंग हो गयी। जिसमें एक युवक गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। गांव में खेत में आग लगाने की भी खबर मिली है। सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड की गाडी मौके पर पहुच गयी है। तथा गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आज सुवह राजेश पुत्र रामसनेही निवासी जुला पुर अपनी गाड़ी से पत्नी व बच्चो के साथ अपनी ससुराल वहादुर पुर थाना महाररा जा रहा था तभी त्रिलोक पुर के दर्जनो लोगो ने पति-पत्नी के बीच मारपीट कर दी जिसकी शिकायत युवक ने अपने घर पर की तो गांव से सेकडो लोग पहुंचे और  दोनों पक्षों में जमकर  मारपीट व फायरिंग हुई। जिसमे एक युवक और एक किशोर  को गोली लग गयी। जिसमे राजवीर व रवि निवासीगण जुला पुर गम्भीर रूप से घायल हो गये। गांव मे दो वुरजी व एक झोपड़ी व करीब आठ वीगा लाहा की खेत मे आगजनी की गई। सूचना पर मारहरा सीओ गुरमीत सिंह व एसो विजय वहादुर सिंह व सिकंदराराव सीओ आशीष प्रताप सिंह व सिकन्दराराव कोतवाल मनोज कुमार शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे। और घायलो को सिकंदराराव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भर्ती कराया। फायर ब्रिगेड की गाडी भी गांव में पंहुच गयी है।
गांव मे भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ सिकंदराराव आशीष प्रताप का कहना है कि यह मामला तीन दिन पहले हुए झगड़े को लेकर हुआ। मारपीट का मामला सिकंदराराव और माहररा कोतवाली क्षेत्र के वीच का है। जुला पुर के लोगो ने सुवह एक भट्टे के चोकी दार के साथ भी मारपीट की है। फायरिंग दोनो ओर से की गई है। जिसमे दोनो तरफ से विवाद करने वाले  लोगो गिरफ्तार कर विधिक रूप कार्यवाही की जाएगी।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1