हाथरस। बीए, बीएसएसी की परीक्षाओं में नकल होने और नकल के नाम पर अवैध वसूली के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। लेकिन इस तरफ किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने ध्यान नहीं दिया है। इतना ही नहीं रुपये न देने पर परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा केन्द्र संचालकों द्वारा मारपीट की जा रही है। परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों को धमकाया जा रहा है कि अगर रुपये नहीं दिये तो कापी बदल दी जायेगी। कुछ परीक्षा केन्द्रों पर हंगामा भी हुआ । मुरसान कस्बा के यषोदादेवी डिग्री कालेज में परीक्षार्थियों से रूप्ये मांगे जा रहे हैं और परीक्षार्थियों को धमकाया भी जा रहा है । कहा तो यह भी जा रहा है कि बिना पैसे के किसी का पेपर नहीं होने दिया जायेगा। परीक्षा केन्द्र परिसर में हंगामा भी हो रहा है।
मुरसान क्षेत्र के जगन्नाथ प्रसाद डिग्री कालेज, कोटा में बीए की परीक्षा के दौरान दो परीक्षार्थियों के साथ मारपीट की गई और कहा गया कि अगर अगले पेपर में रुपये लेकर नहीं आये तो परीक्षा में नहीं बैठने दिया जायेगा। इन दोनों पीड़ित छात्रों ने मुरसान कोतवाली में तहरीर दी है। हाथरस के नवीपुर खुर्द निवासी अतुल कुमार पुत्र जयप्रकाष ने तहरीर में कहा है वह बीएसएसी थर्ड ईयर एलसीकेडी डिग्री कालेज से कर रहा है जिसका परीक्षा केन्द्र मुरसान के गंाव कोटा के जगन्नाथ प्रसाद महाविद्यालय में है । पीड़ित अतुल ने बताया कि वह परीक्षा दे रहा था तभी वेदू सारस्वत, अजय सारस्वत पुत्रगण उमाषंकर सारस्वत मेरे पास आये और बोले तीन हजार रुपये दे तब देना परीक्षा । इस बात पर अतुल ने यह पूछ लिया किस बात के पैसे दूं में तो अपने दिमाग से परीक्षा दे रहा हंू मुझे कोई जरूरत नहीं है नकल की , बस इसी बात पर वेदू और अजय ने मारपीट कर दी। जब बचाने के हाथरस का ही दूसरा परीक्षार्थी अंकुर शर्मा आया तो उसे भी पीट डाला।
ये कोई नई बात नहीं है कि शिक्षा एक व्यापार बनी हो। हाथरस में ये नजारे अक्सर दिखाई देते रहते हैं। वो यूपी बोर्ड की परीक्षा हो या उच्च स्नातक की परीक्षा यहंा तो हर प्रकार से शिक्षा का मोल लगता है। जिसे अदा कर छात्र एक टाॅप की डिग्री प्राप्त कर लेते हैं। शिक्षा माफियाओं के हौसले इतने बुलंद हैं कि अगर कोई परीक्षार्थी नकल करना नहीं भी चाह रहा हो चाहे वह अपनी योग्यता के बल पर परीक्षा दे रहा हो, उससे भी डरा धमका कर जबरन धन ऐंठते रहते हैं। ये शिक्षा माफिया उन छात्रों का भी भविष्य खराब कर देते हैं जो बचे -खुचे प्रतिभाशाली छात्र होते हैं। हाथरस जनपद में यूपी बार्ड की परीक्षा के साथ अब डिग्री कालेज के पेपर भी नकल की भेंट चढ़ गये हैं। सादबाद के केएल इंस्टीटयूट में परीक्षा देने गये छात्रों से 5 हजार रूपए की मांग की गयी न देने पर उन्हें पेपर नहीं देने दिया जा रहा। पेपर देने आये छात्रों द्वारा इसकी शिकायत आला अधिकारियों से भी की जा चुकी है पर उसका भी कोई परिणाम अभी तक नहीं आया। और बच्चे इंस्टीटयूट के सामने धरना कर उनका सेन्टर बदलने की मांग कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।