पुलिस कर्मियों से की हाथापाई,तीनों आरोपी भेजे जेल

हाथरस। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैशांेपुर में तीन दिन पूर्व धुलैंडी बाले दिन गांव के तीन युवकों ने प्रधान रघुवीर सिंह के साथ गाली गलौज करते हुए एक महिला के घर में घुसकर छेडखानी करने के दौरान घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस कर्मियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर अभद्रता कर डाली थी। आरोपियों द्वारा पुलिस पर अभद्रता किए जाने के कारण गांव में हंगामा हो गया था। ग्रामीणो द्वारा पांच आरोपियों में से तीन आरोपियों को पकडकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। ग्रामीणों के द्वारा आरोपियों की जमकर धुनाई भी की गईं। उक्त घटना से गांव में हडकंप मच गया। पुलिस ने पकडे गए तीनों आरोपियों को जेल भी भेज दिया है। इस मामलें में एसएचओ हाथरस जंक्शन जगदीश चन्द्र का कहना है कि ग्रामीणों व पीडित महिला की सूचना पर कैशोंपुर पुलिस चैकी पर तैनात पुलिस पहुंची थी। मगर किसी के साथ मारपीट जैसी कोई घटना नही हुई हैं। उन्होने बताया कि तीनो पकडे गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया हैं।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने
Post ADS 1