Top News

गौवंशों से भरी टाटा आयशर पलटी, कई गायों की मौत, कई घायल


- हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस/चंदपा। थाना चंदपा क्षेत्र के गांव केवलगढी के पास गौवंश से भरी टाटा आयशर पलट गयी। जिससे कई गायों की मौत हो गयी तथा कई घायल हो गयीं। मृत गोवंशों को पुलिस ने दफनाया। तथा घायल गोवंशों का उपचार करवाया। जानकारी के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि आगरा की ओर से आ रही एक गाडी जिसमें गौवंश भरे है तो पुलिस ने गाडी का पीछा किया और गाडी अनियंत्रित होकर क्षेत्र के गांव केवलगढी के पास पलट गई। देर रात कोतवाली पुलिस ने डाक्टरों की टीम बुलायी व घायल गौवंशों को दवा दिलवाई। तथा मृतक 5 गौवंशों को दफना दिया। पुलिस 2 गायोंको जोकि सही सलामत थी उन्हें कोतवाली ले आई। सूचना पर गौवंश प्रकोष्ठ कार्यकर्ता शिवशंकर गुलाटी कोतवाली पहुंचे और गौवंशों की जानकारी की। पुलिस ने पशुक्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने