Top News

बम्बे में महिला का शव मिलने सेमची सनसनी

- हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस/हसायन। क्षेत्र के गांव सराय जरेरा की एक महिला का शव बम्बे में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शुक्रवार को गांव सराय की महिला का शव गांव के बम्बे में   पड़ा मिला । जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड इकट्ठी हो गयी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। एवं शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। सूचना पर महिला के परिजन कोतवाली हसायन पहुंच गये। महिला के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगो पर हत्या का आरोप लगाया है। पिता का कहना है कि उनकी पुत्री की शादी आठ वर्ष पहले हुई थी। लेकिन उसके बच्चे न होने के कारण ससुरालीजन अक्सर उसे परेशान करते रहते थेतथा उन्ही ने उसे मार डाला । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने