Top News

जायंट्स ग्रुप आॅफ हाथरस का 40वां अधिष्ठापन समारोह सम्पन्न

हाथरस। जायंट्स ग्रुप के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश किशोर गौड ने कहा कि समाज सेवा से दूसरा कोई परोपकार नही है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग समाज सेवा के नाम पर खानापूर्ति करते है। यदि हम लोग सच्चे मन से गरीब और असहाय लोगों की सेवा करें तो निश्चित रूप से उनको लाभ मिलेगा और आपको भी स्वयं मन की संतुष्टी महसूस होंगी। वह मुरसान गेट स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस में जायंट्स गु्रप आॅफ हाथरस के 40वें अधिष्ठापन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पूर्व यूनिट डायरेक्टर गुंजन दीक्षित ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश गौड के अलावा 18 नये सदस्यों को पद और गौपनीयता की शपथ दिलायी थी। निवर्तमान अध्यक्ष अनिल वाष्र्णेय तेल वाले ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष राकेश गौड को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया था। कार्यक्रम का शुभारम्भ जायंट्स इंटरनेशनल डिप्टी वर्ल्ड चेयरमैन एसपी चतुर्वेदी , सेंट्रल कमेटी सदस्य मुकेश अग्रवाल, स्पेशल कमेटी सदस्य बौ. ब्रजमोहन शर्मा, फेडरेशन प्रेसीडेंट राजेश बजाज ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित करके किया था। प्रशासनिक निदेशक गोवर्धन शर्मा ने समाज सेवा के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी थी। मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया था। इस मौके पर प्रमुख रूप से फेड. वाइस प्रेसीडेंट अशोक अग्रवाल गोरई वाले, प्रोजेक्टर कॉर्डिनेटर कपिल अग्रवाल, फेड. आॅफीसर नवल किशोर वाष्र्णेय, प्रशासनिक निदेशक गोवर्धन शर्मा, वित्त निदेशक अजीत अग्रवाल, दिनेश सेकसरिया, दिनेश चंद्र सिकतरा वाले, प्रमोद अग्रवाल, अमरीश बंसल, मदन मोहन दाल वाले, संजीव लोहिया, दिनेश मेहरवाल, दिनेश गुप्ता, मुरारी लाल वर्मा, श्याम सुंदर गर्ग, विमल शर्मा, मुकेश दीक्षित, संजय गामा, श्याम सुंदर टिम्बर वाले, देवेन्द्र वाष्र्णेय, मनोज अग्रवाल, पीयूष गुप्ता, गिरीश अग्रवाल, अशोक कपूर,  आदि मौजूद थे। संचालन रमन मूर्ति शर्मा व विजय कृष्ण गर्ग ने संयुक्त रूप से किया था।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने