हाथरस। पूरे देश में अपने खेल के दम पर नाम चमकाने वाली शहर के इगलास अड्डा स्थित फूल नगर कालोनी निवासी छोटेलाल निम की बेटी विश्वेश्वरी निम को मोहाली में डेवलमेंट इंस्टक्टर का टाइटल दिया गया है। अब वह शतरंज का शौक रखने वाले खिलाडियों की प्रतिभा को निखरने का कार्य करेंगीं। इसके लिए हाथरस शहर में शतरंज के शौकीन बच्चों को तलाशा जायेगा जो कई टूर्नामेन्ट खेल चुके होंलेकिन प्रशिक्षण की कमी के चलते उनका खेल उभर नहीं पाया। मोहाली में चार से छह मार्च तक अखिल भारतीय शतरंज महासंघ की मेजबानी व फीड टेनर कमीशन के तत्वाधान में सेमिनार कराया गया था। इसमें प्रदेश से चार खिलाडियों का चयन हुआ। तीन दिवसीय सेमिनार के बाद एक परीक्षा हुयी। जिसमें पास होने के बाद महिला खिलाडी को यह टाइटल दिया गया। इलेक्टोनिक इंजीनियर विश्वेश्वरी निम नेशनल स्तर पर अपने खेल का दबदवा दिखा चुकी हैं। वर्तमान में दिल्ली स्थित शिव नाडर स्कूल में शतरंज की कोच हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें शतरंज खेलने को शौक रहा है। मां सावित्री हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करती हैंव पिता जोकि राजस्व विभाग में कार्यरत हैं। बेटी की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है।
हाथरस की बेटी शतरंज के खेल में बना रही है अपना अलग मुकाम
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।