Top News

दस बकाएदारों के कांटे कनैक्शन, दस मीटर उतारें, 2 के खिलाफ कराई रिपोर्ट दर्ज

हाथरस/हसायन। बिद्युत बिभाग के उपखंडीय अधिकारी डीके शर्मा के निर्देश पर बिद्युत उपकेन्द्र हसायन के जेई श्री कांत शर्मा के नेतृत्व में कस्बा में बिद्युत बकाएदारों के यहां पर बिल की बसूली हेतु बिजली चैंकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिजली बिभाग की टीम ने कस्बा के गली मौहल्लों में बिजली बकाएदारों के यहां पर बिजली का बकाया बिल न चुकाए जाने के कारण दस उपभोक्ताओ के कनैक्शन काटते हुए उनके यहां पर लगे बिद्युत मीटर को भी उतार लिया गया। बिद्युत बिभाग की टीम ने कस्बा के गली मौहल्लों में बिजली चैकिंग कर दस बकाएदारों के कनैक्शन काटते हुए उनके मीटर भी उतार लिए गए।जब कि देहात क्षेंत्र के गांव गडौला मे राजकुमार पुत्र किशन सिंह 191000 रूपए,उपेन्द्र कुमार पुत्र यतेन्द्र पाल निवासी गडौला पर 112000 रूपए,पिछौंती में नंद कुमार पचैरी पुत्र जगदीश प्रसाद पर 262485 रूपए, योगन्द्र शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा पर 163984 रूपए बकाया अदा न किए जाने पर चारों उपभौक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकडे जाने पर कोतवाली में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने