- शेष दुकानों का आंवटन द्वितीय चरण में
हाथरस। प्रदेश सरकार द्वारा नयी आबकारी नीति 2018 के तहत दुकानो के व्यवस्थापन हेतु पहली बार अपनायी गयी आनलाइन ई-लाटरी के तहत जनपद के कुल 119 दुकानो में 112 दुकानो के आवंटन में प्रथम चरण में कलेक्ट्रेट सभागार में पर्यवंक्षक नोडल अधिकारी जनपदीय (निदेशक दिव्यांगजन एवं सश्क्तीकरण विभाग श्री अनूप कुमार यादव ) के समक्ष किया गया। यह ई-लाटरी प्रक्रिया प्रभारी जिलाधिकारी/अपरजिलाधिकारी रेखा एस चैहान की देखरेख में सम्पन्न की गयी। प्रभारी जिलाधिकारी ने बताया कि इस नई आबकारी नीति 2018 से करीब एक दशक (वर्ष 2008-09) की एकाधिकार को तोडनें की पहल की गयी हैं। जिससे पूरें प्रदेश के लिए एक समान व्यवस्था लागू कर दी गयी है। इस प्रक्रिया से एक जिले से दो से ज्यादा लाइसेंन्स एक व्यक्ति को नही मिल सकेगें। साथ ही पारदर्शिता को भी बढावा मिलेगा।
जिला अबकारी अधिकारी ने बताया कि जनपद में बीयर की 28 दुकानों में से 27 दुकानों का, अग्रेजी शराब की सभी 34 दुकानों का तथा देशी शराब की 57 दुकानों में सें 51 दुकानों का आंवटन किया गया है। शेष दुकानों का आंवटन द्वितीय चरण में किया जायेगा। बीयर की दुकान के लिए प्राप्त 499 आवेदनों में से 322 आवेदन को स्वीकृत तथा 177 को निरस्त कर दिया गया। इसी तरह विदेशी शराब के प्राप्त 729 आवेदनों में से 614 आवेदन स्वीकृत तथा 115 को निरस्त किया गया। तथा देशी शराब के लिए आये 323 आवेदन में से 261 को स्वीकृत तथा 62 को निरस्त कर दिया गया है। ऐसी दुकानें जिनकी ई-लाटरी द्वितीय चरण में निकाली जायेगी उसमें देशी शराब की 06 दुकानें जिसमें सादाबाद प्रथम, लाडपुर, नगला सिस्ता, मेहरारा, शिखरा तथा मानिकपुर एवं बीयर की एक दुकान सादाबाद की है।
कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद के कुल 112 दुकानों के लिए आवेदन करने वाले के समक्ष आॅनलाइन ई-लाटरी प्रक्रिया के तहत प्रभारी जिलाधिकारी रेखा एस0 चैहान की देख रेख में सम्पन्न किया गया। पारदर्शिता बनाये रखने के उद्देश्य से सभी लोगों के आवेदन को प्रोजेक्टर के माध्यम से एक बडें पर्दे पर सभी आवेदको के सामने खोला गया तथा एक-एक लोगों के नाम पढ कर सुनाया गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि जिन आवेदकों के नाम ई-लाटरी के माध्यम से निकाले गयें है। वे आवश्यक प्रपत्र पर सम्बन्धित अधिकारी की रिपोर्ट लगवा कर जिला आबकारी कार्यालय में जमा कर आवंटन प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकतें है।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, प्रभारी जिलाधिकारी रेखा एस0 चैहान, जिला आबकारी अधिकारी, उप जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह, आवेदकगण तथा अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।