हाथरस लाइव डोट कोम ब्यूरो
हाथरस/सिकन्दराराव। राष्टीय राजमार्ग अलीगढ़ रोड पर मिश्री होटल के समीप एटा की तरफ से तेज गति से आ रही खुर्जा डिपो की रोडवेज बस ने लापरवाही से चलाते हुये एक बाइक सवार युवक को रौंद डाला। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव महामई सलाबत नगर निबासी राहुल पुत्र गीतम सिह सिकन्दराराव बाजार से घरेलू सामान खरीदकर बापस अपने गांव जा रहा था।

जैसे ही वह अलीगढ रोड पर मिश्री होटल के पास पंहुचा तो सामने से तेज गति से आती खुर्जा डिपो की रोडवेज बस संख्या- यूपी 14 एफटी 8082 ने उसमें टक्कर मार दी जिससे जहां उसकी हिरो स्पेलन्डर बाइक क्षतिग्रस्त हो गयी तो वहीं राहुल गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड लग गयी। सूचना पर पंहुची पुलिस ने रोडवेज बस को अपने कब्जे में लेकर राहुल को उपचार हेतु सीचसी सिकन्दरा राव भिजवाया। जहां से गम्भीर हालत होने के कारण चिकित्सकों द्वारा उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।