Top News

वसुन्धरापुरम में देवी दुर्गा की चैतन्य झाँकी का हुआ आयोजन

हाथरस। अलीगढ रोड स्थित शान्ति भवन, आनन्दपुरी कालोनी के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा वसुन्धरापुरम में नवदुर्गा चैतन्य झाँकी का आयोजन किया गया। चैतन्य दुर्गा झाँकी में बी0के0 उमा बहिन सुशोभित थीं।
बी0के0 श्वेता बहिन तथा बी0के0 कोमल बहिन ने ‘‘प्रभू प्यार का एक तराना तुम्हें सुनाने आये हैं’’ गीत की प्रस्तुति की। इस अवसर पर मनोज कुमार, जीतू पहलवान, राकेश शर्मा, सी0पी0 शर्मा, विनोद कुमार , डाॅ0 रमेश चन्द्र, राकेश अग्रवाल, गिरीश अग्रवाल, शशी अग्रवाल, सन्ध्या अग्रवाल, भगवानदेवी एवं कालोनी निवासियों सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने