Top News

तीन बच्चों की मां अपने से छोटे उम्र के प्रेमी के साथ भागी, पति ने गांव नगला भीम से तलाश करके खुद पकडी

हसायन।कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला भीम में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी व बच्चों को अपने पत्नी के प्रेमी के साथ दबोंच लिया गया।वही पत्नी ने एक बार तो पति से साफ कर दिया कि वह इसी लडके के साथ रहेगी।जब महिला के भाई व पति ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह प्रेमी को छोडकर अपने पति के साथ चली गई।जानकारी के अनुसार सांडी जिला हरदोई निवासी एक व्यक्ति अपने बीबी बच्चों के साथ गाजियाबाद में रहता है।बताते है कि उक्त हरदोई निवासी व्यक्ति गाजियाबाद में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का कार्य करता है।वही नगला भीम का भी एक युवक गाजियाबाद में इसी कालौनी में एक परचूनी की दुकान पर नौकरी करता था।पति पत्नी में कहासुनी होने व अपनी उम्र से काफी कम उम्र के युवक से महिला की आंखें चार होने के कारण महिला अपने तीन बच्चों को लेकर प्रेमी के गांव 27 नवम्बर को चली आई।जब महिला का पति डयूटी करने के बाद घर पर पहुंचा तो अपने बीबी बच्चों को घर पर न पाकर उसकी तलाश में जुट गया।मगर बाद में उक्त महिला के पति का शक अपनी पत्नी के प्रेमी जो कि दुकान पर नौकरी करता था की ओर हुआ।तो महिला के पति ने अपने साले व ससुराल बालों को घटना की जानकारी देते हुए महिला की छानबीन करते हुए सुराग लगाना शुरू कर दिया।गुरूवार की सुबह महिला के पति ने कोतवाली पुलिस के सहयोग से पत्नी,बच्चों व महिला को प्रेमी के घर से पकड लिया गया।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने