Top News

राजवाहे की खंदी कटने से हुई क्षति का मुआबजा दिए जाने की ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन कर की मांग

हसायन। बिकास खंड क्षेत्र के गांव बनवारीपुर में मंगलवार/बुधवार की देर रात्रि बनवारीपुर-बांण अब्दुलहईपुर की खंदी कट जाने के पर गांव बनवारीपुर के ग्रामीणों ने गुरूवार को गांव में सिंचाई बिभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह से बदनपुर-सिकतरा राजवाहे से होकर निकले बनवारीपुर बांण माइनर की साफ सफाई न होने के कारण दो बार कट चुकी खंदी से हुई किसानों की फसल की क्षतिपूर्ति का मुआबजा दिलाए जाने व माइनर की साफ सफाई कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि सिंचाई बिभाग ने अभी तक माइनर की सफाई नही कराई है।जिसके कारण खंदी कटने का भय किसानों को हर समय लगा रहता है।इस मौके पर शीलेन्द्र पुत्र भरत सिंह,संजीब पुत्र भरत सिंह,अरूण कुमार पुत्र बिक्रम सिंह,भरत सिंह पुत्र सेबाराम,बाबूलाल,रघुवीर दयाल,श्यामलाल पुत्र रामप्रसाद,बंगाली सिंह पुत्र राजपाल सिंह,धीरेश पुत्र राजपाल सिंह,शिवलाल पुत्र दौजीराम,बिनोद कुमार पुत्र रघुराज सिंह,सत्यवीर पुत्र महेन्द्र सिंह सहित तमाम किसान मौजूद थे।

Post a Comment

जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।

और नया पुराने