हसायन। कोतवाली हसायन में नशे में धुत्त एक दरोगा ने सिपाही के साथ मिल कर एक होमगार्ड की पिटाई कर जिसे बमुश्किल थाने में मौजूद स्टाफ ने बचाया। होमगार्ड का दोष केवल इतना था कि वह दरोगा जी को थाने के मुंशी के बारे में नही बता पाया। आपको बतादें संतोष नाम का होमगार्ड थाने में संतरी की ड्यूटी पर तैनात है। होमगार्ड संतोष की मानें तो जब वह देर रात थाने में था तभी योगेंद्र सिंह नामक दारोगा ने उससे मुंशी के बारे में जानकारी मांगी तो होमगार्ड ने कहा कि उसे पता नही है वह अभी एस ओ साहब के साथ बाहर से आया है, इसी बात पर योगेंद्रसिंह बिगड़ गये और उसे गाली देने लगे। इसके बाद वह चले गए और दोबारा अनिल चैधरी नामक सिपाही के साथ बापस आये और आते ही उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मुझे थाने में मौजूद अन्य दरोगा ने बचाया। इसके बाद जब मैंने रिपोर्ट लिखानी चाही तो मेरी रिपोर्ट न लिख कर मुझे गाड़ी पर भेज दिया।
नशे में धुत्त दरोगा ने सिपाही के साथ मिलकर की होमगार्ड की पिटाई
hathras live
0
एक टिप्पणी भेजें
जयहिंद मीडिया नेटवर्क में अपनी बात रखने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद।